मुख्य समाचार

कुल्लू : देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को दी बधाई

कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ),

देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए कहा है कि उम्मीद है कि यह सरकार देव समाज के उत्थान में खरा उतरेगी। संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान सहित तमाम जिला व खंडों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई देते हुए कहा है कि पुजारी देव संस्कृति की रीढ़ की हड्डी है और सरकार से उन्हें कई उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि जिन सात मंत्रियों व छह सीपीएस को शपथ दिलवाई है वे सभी बधाई के पात्र हैं और सरकार चलाने में सक्षम हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, डॉ. हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि वर्तमान सरकार जनहितैषी व देव संस्कृति की हितेषी होगी और जनता के सभी कार्य पूरे होंगें। इसके अलावा सभी सीपीएस को भी बधाई दी है। जिसमें संजय अवस्थी, मोहन लाल बरागटा, राम कुमार, सुंदर ठाकुर, आशीष बुटेल व किशोरी लाल ने मुख्य संसदीय सचिव के रूप में शपथ ली। उन्होने कहा कि सभी नेता देव संस्कृति से जुड़े हुए हैं और उन्हें विश्वास है कि इस सरकार में देव समाज का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

14 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

14 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

14 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago