मुख्य समाचार

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ में दो दिवसीय पथ विक्रेता प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

नगर पंचायत राजगढ़ के सभागार में दो दिवसीय पथ विक्रेता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सोजन्य से हरियाणा नव युवक कला संगम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में राजगढ़ नगर पंचायत के अधीन आने वाले पथ विक्रेताओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओ को उनके अधिकार व कर्तव्य कचरा प्रबंधन, डिजिटल लेनदेन व सरकार द्वार गरीबी उन्मूलन के लिए संचालित योजनाओ से अवगत करवाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी मिशन मनेजर अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रिय आजीविका मिशन केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक स्कीम है जिसके अंतर्ग्रत सभी रेहड़ी फड़ी वालो का सर्वे किया गया था व उनको रोजगार चलने के लिए जगह का प्रबंध भी नगर निकाय द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण शिवर में बोलते हुए सामुदायिक प्रबंधक सुरक्षा ने बोलते हुए PM स्वनिधि योजना व NULM द्वारा संचालित अन्य योजनाओ के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य प्रशिक्षक संजीव चहल ने विभिन्न विषयों जैसे पथ विक्रेता अधिनियम 2014, TVC समिति का गठन व उसका कार्यक्षेत्र के बारे में प्रशिक्षित किया।

अगले सत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सकीम जैसे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन अदि पर प्रशिक्षित किया . कार्यक्रम में कुल 15 पथ विक्रेताओ में भाग लिया . कार्यक्रम में मीना कुमारी , मोहन लाल कनिष्ठ अभियंता नगर पंचायत राजगढ़ भी उपस्थित रहे .

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago