रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक से 5.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी युवक की पहचान 26 वर्षीय अजय चौहान पुत्र हिम्मत सिंह गांव टाँगरु डाकघर झाकड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर दिया है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती शाम झाकड़ी थाने का दल हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की अगुवाई में गश्त पर था। जिस दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई तो उससे 5.68ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वही उन्होंने स्पष्ट किया कि चिट्टा व अन्य नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा। वहीं कुमारसैन उपमंडल के तहत कचिन घाटी में स्थित एक ढाबे से अवैध शराब बरामद हुई है। एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली के कचिनघाटी स्थित एक ढाबा संचालक काला पुत्र भूपेंद्र गांव थारू डाकघर शिवान तहसील कुमारसैन अपने ढाबे में अवैध शराब का कारोबार चला रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और ढाबे से ऊना नम्बर-1 मार्के कि 8 बोतलें शराब बरामद हुईं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…