रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस थाना झाकड़ी के तहत चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। ज्यूरी-गानवी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक से 1.12 ग्राम चिट्टा के साथ हिरासत में लिया है। युवक की पहचान 34 वर्षीय शिव सिंह पुत्र स्वर्गीय जगदीश चंद गांव डबलिंग डाकघर रूपी तहसील निचार जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे पुलिस चौकी झाकड़ी का दल हैड कांस्टेबल मनोज कुमार की अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान ज्यूरी-गानवी संपर्क मार्ग पर संदिग्ध हालत में दिखे एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। वही युवक की तलाशी के दौरान 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…