मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर के शहरी रैन बसेरों में बेसहारा व्यक्तियों को आश्रय की है उपयुक्त व्यवस्था

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त आर.के.गौतम ने कहा कि जिला में शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित सभी रैन बसेरों में निराश्रितों व बेसहारा व्यक्तियों के लिये रात्रि ठहराव की उपयुक्त व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में निराश्रितों को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से उपमण्डल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में निगरानी समितियों का गठन किया गया है और जिला में ये समितियां सक्रिय तौर पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समितियों को निर्देश जारी किये गए हैं कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में रात्रि के समय पुलिस के साथ गश्त करें और यदि कोई बेसहारा व्यक्ति पाया जाता है तो तुरंत उसे रैन बसेरा में आश्रय प्रदान किया जाए।
उपायुक्त ने आम जनमानस से भी अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़क किनारे अथवा अन्य किसी स्थान पर निराश्रित पाया जाता है, तो उसे तुरंत से रैन बसेरा तक पहुंचाने में मदद करें अथवा इस संबंध में टाॅल फ्री नम्बर 112 व 1077 पर सूचित किया जाए। उधर, पावंटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि पांवटा साहिब के अंतर्गत स्थानीय नगर परिषद द्वारा संचालित रैन बसेरा में किसी भी बेसहारा व्यक्ति को रात को ठहरने की पूर्ण व्यवस्था है। रैन बसेरा भवन के प्रथम तल पर एक हॉल में 20 बिस्तर लगे हैं जिनमें रजाई, तलाई, कंबल इत्यादि की उपयुक्त व्यवस्था है। रैन बसेरा में कोई भी बेसहारा अथवा निराश्रित व्यक्ति सुविधाजनक रात्रि गुजार सकता है। उन्होंने कहा कि इसी भवन के धरातल में चार और कमरों की मुरम्मत का कार्य प्रगति पर है और यह कार्य अगले 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिये उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश भी जारी किये हैं। नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि पांवटा स्थित रैन बसेरा के समीप भूमि खाली पड़ी हुई है जिसपर नगर परिषद द्वारा एक कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। कैफेटेरिया के निर्माण से रैन बसेरा को किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा, बल्कि रैन बसेरा में रूकने वालों के लिये भी एक अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद परिक्षेत्र के अंतर्गत कोई भी निराश्रित व्यक्ति बाहर सड़क किनारे न रहे, इस बात को सुनिश्चित करने के लिये उन्होंने अपने कर्मचारियों को लिखित तौर पर भी निर्देश जारी किये हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

8 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

9 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

12 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

14 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

18 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago