मुख्य समाचार

राजगढ़ : मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरंभ करने का पच्छाद कांग्रेस ने किया स्वागत

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

अनाथ बच्चों के लिए आरंभ की गई मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का पच्छाद कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष जय प्रकाश चैहान सहित अनेक पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। उन्होने बताया कि यह  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शिता व परिपक्कवता का परिणाम है जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री द्वारा अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाया गया है। इस योजना के आरंभ होने से अनाथ बच्चों के जीवन में आशा की नई किरण जागी है। जय प्रकाश चैहान ने भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रेवड़ियों की तरह बिना बजट के असंख्य दफतरों की अधिसूचना जारी कर दी। जोकि एक स्वस्थ राजनीति नहीं है। सत्ता की भूख के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर अपने पद का डटकर दुरूपयोग किया है। अमृत महोत्सव के नाम पर पूरे प्रदेश में सरकारी खर्च पर 75 रैलियां की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री की रैलियां करवाने पर जयराम ठाकुर ने सरकारी कोष से करोड़ों रूपया लुटाया गया। जय प्रकाश चैहान ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में चल रहे घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए भी बधाई दी है। उन्होने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार में इस आयोग में खुलेआम नौकरियां बिक रही थी। उन्होने बताया कि  21 दिन के कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं वह काबिले तारीफ हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पुरजोर समर्थन करती है। उन्होंने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू  एक साधारण परिवार से संबध रखते हैं। एक ईमानदार छवि के नेता हैं। इनके द्वारा जनहित में लिए गए निर्णय प्रदेश की जनता के लिए कारगर साबित होंगे। उन्होने बताया कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में  आमजन की कसौटी पर खरी उतरेगी हमें पूरी आशा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

16 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

19 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

2 days ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

2 days ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

2 days ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

2 days ago