मुख्य समाचार

विंटर कार्निवल कमेटी ने बढ़ाए खेल स्पर्धाओं के ईनाम

मनाली (रेणुका गोस्वामी),

राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां इन दिनों अंतिम चरण में पहुंच गई है। कार्निवल के दौरान इस साल भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्निवल कमेटी ने इस साल खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलने वाले ईनाम की राशि मे भी बढ़ोतरी की है। विंटर कार्निवल के दौरान इस साल भी बास्केटबॉल, वालीबाल, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेगी। महिला मंडलों की रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर विंटर कार्निवल की खेल उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस साल होने वाली खेल प्रतियोगिता की इनामी राशि भी बढाई गई । वालीबाल में इस साल विजेता को 21000 जबकि उप विनीता को 15 हजार का इनाम दिया जाएगा। जबकि पूर्व में यह राशि 15000 और 12 हजार थी। बास्केटबॉल की विजेता को 15 और उपविजेता को 12 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। एसडीएम मनाली एवं विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष रमण कुमार शर्मा ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक टीमें एक जनवरी सुबह 11 बजेंटक निर्धारित शुल्क के साथ एसडीएम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। विंटर कार्निवल के दौरान बर्फबारी होने पर शीतकालीन खेलों का भी आयोजन करवाया जाएगा। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्निवल में कई खेलों का आयोजन होगा। मौसम मेहरबान रहा और बर्फबारी हुई तो शीतकालीन खेलों का भी आयोजन करवाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

19 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago