भरमौर (महिंद्र पटियाल),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में शर्द ऋतु के आगमन से ही हर साल की भांति आग लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है | शुक्रवार दोपहर बाद घरेड पंचायत के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गई, जिससे की देखते ही देखते तेज हवाओं ने धनौर गांव व फरक गांव व उपरी चोटियों तक आग को पंहुचा दिया | इसका प्रत्यक्ष दृष्य भरमौर के लोगों ने शुक्रवार रात तक देखा, जिसमें कई पेड पौधे, जंगली बन संपदा व पशु पक्षियों का भी नुकसान हुआ | इसी के साथ कुगती के जंगलों में भी शुक्रवार को शरारती तत्वों द्वारा भीषण आग लगा दी गई है, जिससे एकाएक कुगती सडक मार्ग पर पत्थर गिरने के कारण शुक्रवार रात्रि को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को भरमौर लौटना पडा | इसी संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर विषय है | इसके प्रति वन विभाग भरमौर को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं |
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…