रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
रामपुर एचपीएस द्वारा 15 व 16 दिसंबर को एसजेवीएन आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसजेवीएन द्वारा आयोजित तीसरी आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने महिला एवम पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के कप्तान डॉ रूपेश पारपे की अगुवाई में विजेता रही टीमों ने सोमवार को विजेता ट्रॉफी परियोजना प्रमुख कार्यकारी निदेशक श्री मनोज कुमार जी को सौंपी। इस दौरान परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी ।
दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लीग मैचों में एनजेएचपीएस की टीम ने 3-0 के अंतर से सभी टीमों के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनजेएचपीएस झाकड़ी ने 2-1 के अंतर से सीएचक्यू शिमला को मात दी। वहीं पुरुषों के फाइनल मुकाबले में एनजेएचपीएस ने सीएचक्यू शिमला को 3-2 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरुष वर्ग में एनजेएचपीएस के संजू कुमार को प्लेयर ऑफ दी मैच और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के पुरस्कार तथा महिला वर्ग में हनिता ठाकुर को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…