मुख्य समाचार

जिला कुल्लू भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

कुल्लू, (आशा डोगरा),

जिला कुल्लू किसान मोर्चा के द्वारा अब अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है और विभिन्न कार्यकर्ताओं को मोर्चा में नियुक्तियां दी गई है। जिला कुल्लू किसान मोर्चा के अध्यक्ष दुनी चंद ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा में यह सब नियुक्तियां की गई हैं और यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू भी की गई है। जिला कुल्लू भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दूनी चंद ने बताया कि जिला कुल्लू किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष के पद पर भागचंद मनाली, कृष्ण ठाकुर बंजार, कर्म चंद कुल्लू, शेर सिंह आनी, राकेश वर्मा आनी, शिवचंद मनाली को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिला महामंत्री के लिए शेर सिंह नेगी बंजार, भूपेंद्र सिंह ठाकुर कुल्लू को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर उगम राम ठाकुर आनी, सुरेश ठाकुर मनाली, धर्म सिंह बंजार, डाबे राम कुल्लू, रमेश कुमार कुल्लू, खेमराज आनी को नियुक्त किया गया है। वही कोषाध्यक्ष के लिए अजीत सिंह पठानिया, कुल्लू कार्यालय सचिव सुरजीत कुमार मनाली, कार्यालय सह सचिव ओम प्रकाश कुल्लू, प्रवक्ता रमेश बंजार, सह प्रवक्ता तिलक राज शर्मा आनी, परमार सिंह आनी, जगदीश धामी बंजार को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी गगन साहसी आनी, सह प्रभारी जितेंद्र कुमार मनाली, सोशल मीडिया प्रभारी पूर्ण चंद मनाली विवेक शर्मा आनी सह प्रभारी तथा आईटी प्रभारी प्रदीप चौहान आनी को बनाया गया है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी किसान मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें रिमन ठाकुर मनाली मंडल के अध्यक्ष, प्रवीण राणा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष, यज्ञ चंद बंजार मंडल के अध्यक्षता तथा मोहन सिंह आनी मंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

23 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

23 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

23 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

23 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago