राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता)
विकासखंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले शिलांजी पंचायत के बडोल गांव के निवासी वीरेंद्र ठाकुर की गाय जो की गाबिन थी और रात्रि के समय उसे प्रसव पीड़ा हुई, लेकिन प्रसव होने में दिक्कत आ रही थी | इसकी सूचना उन्होंने उपमंडल पशु चिकित्सालय राजगढ़ प्रभारी डॉक्टर प्रवीण वर्मा को दी। इसके बाद पशु चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण वर्मा और डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा व उनकी टीम मौके पर पहुंची | जांच करने पर पाया गया की गाय की बच्चेदानी घूम गई है, जिसके कारण प्रसव नहीं हो पा रहा था । डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग एक घंटे के कठिन प्रयास से टॉर्सन को सामान्य स्थिति में लाया गया और जिससे बच्चेदानी खुल गई और बच्चे को बाहर निकाला गया और गाय की जान बच गई। वीरेंद्र ठाकुर ने इस कार्य के लिए डॉक्टर की टीम का धन्यवाद किया।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…