श्री रेणुका जी (हेमंत चौहान),
जिला सिरमौर की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार संगड़ाह रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया, जिसमें विशेष रूप से स्थानीय विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार व रेणुका के प्रभारी विनोद जिंटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी , वर्तमान व पूर्व चीयरमैन,भूतपूर्व व वर्तमान जिलापरिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति के सदस्य पूर्व सदस्य , सभी प्रधानगण व उप प्रधान तथा पूर्व प्रधानगण,सभी वार्ड मेंबर,युवा कांग्रेस, एनसयुआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, SC विभाग , ओबीसी विभाग , पूर्व कर्मचारी विभाग के कार्यकर्त्ताओं व पूर्व में रहे सभी पदाधिकारियों ने आम सभा भारी संख्या मे भाग लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि रेणुका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र मे सर्वांगीण विकास करना हमारा लक्ष्य है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व मे हिमाचल मे कांग्रेस सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार क्रमबद्ध तरीके से सभी गारंटीयों को लागू करेगी जिनमे से 3 गारंटीयों को हिमाचल सरकार ने लागू कर दिया है लेकिन प्रदेश मे प्राकृतिक आपदा के चलते थोड़ी समस्या आई लेकिन हिमाचल सरकार ने आपदा मे मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे बहुत अच्छा कार्य किया जिसकी तारीफ भारत सरकार सहित युनेसको ने भी तारीफ की।
रेणुका के प्रभारी विनोद जिंटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बैठकों का दौर शुरू किया जायेगा तथा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए भी सुझाव मांगे जायेंगे। उन्होंने कहा रेणुका विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस मजबूत है ओर संगठन को एकजुटता से कार्य किया जायेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू की जाएगी। इस मौक़े पर ग्राम पंचायत संगड़ाह के गाँव लगनू से राघवानन्द बीजेपी छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हुए। विधायक विनय कुमार ने माला पहनाकर उनका कांग्रेस पार्टी मे स्वागत किया।
इस मौक़े पर पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला परिषद सदस्य पृथ्वी सिंह, ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह चौहान, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, बीडीसी वाईस चेयरमैन चतर सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस कर महासचिव ओपी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय भारद्वाज, नोहराधार जोन अध्यक्ष स्वर्ण नेगी, रेणुका अध्यक्ष यशवंत ठाकुर, हरिपुरधार अध्यक्ष अनिल शर्मा, सैनधार अध्यक्ष हरिंदर शर्मा, बोगधार जोन अध्यक्ष रमेश कमल, संगड़ाह अध्यक्ष कुशल तोमर, प्रेमपाल ठाकुर, विनोद कंठ, दलीप सिंह, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावला क्यार में पंचायत…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता), श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बइला और…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाली एक ग्राम पंचायत के गांव में…