राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर में स्कूल के यूथ क्लब के 60 बच्चों तथा NCC फर्स्ट ईयर व सेकंड ईयर के 85 बच्चों ने भाग लिया | इस जागरूकता शिविर में सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ से डॉक्टर शिवांगी तथा राजेश शर्मा ने बच्चों को साफ सफाई व एडोलोसेट एज में होने वाले बदलाव के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी तथा बच्चों को सभी प्रकार की नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, क्योंकि आज समाज में नशा एक ऐसी बीमारी बन गई है | जिसकी गिरफ्त में हमारे युवा बहुत अधिक संख्या में आ रहे हैं | जिससे उनका पूरा जीवन खराब हो रहा है | इस अवसर पर हॉस्पिटल से आई टीम ने बच्चों के एचबी टेस्ट भी किए | अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार व प्रभारी यूथ क्लब प्रवीण कुमार ने हॉस्पिटल से आने वाले डॉक्टर व अन्य सदस्यों का धन्यवाद किया |
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज एनडीपीएस…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले में…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), अभियोग संख्या 31/26 दिनांक 15.04.2026, धारा 39(1)(A) हिमाचल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), अभियोग संख्या 36/26, अधीन धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम…
शिमला (विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा…