Categories: Uncategorized

जुब्बल चिट्टा केस: SBI अधिकारी गिरफ्त में, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के तहत चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल 2026 को पुलिस ने तरुण ठाकुर (33), निवासी चोगटाली, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर को धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है, जो एसबीआई रोहड़ू में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था और उसका सीधा संपर्क अमृतसर निवासी मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी से था। दोनों के बीच ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य भी सामने आए हैं, जिससे इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

इस मामले की शुरुआत 9 फरवरी 2026 को एक महिला की गिरफ्तारी से हुई थी, जिसके पास से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जोड़ते हुए 17 मार्च को मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी और 6 अप्रैल को तीन अन्य आरोपियों—आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी एवं खुशी राम उर्फ कुश—को गिरफ्तार किया।

अब तक इस संगठित तस्करी नेटवर्क में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह में अंतरराज्यीय सप्लाई, स्थानीय वितरण और ऑनलाइन पैसों के लेनदेन की मजबूत कड़ी सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच अभी जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

7 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

7 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

7 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

14 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

15 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago