मुख्य समाचार

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने मनाली के सुशांत

मनाली (रेणुका गोस्वामी),
कहते हैं कि कुछ करने की लगन व हौंसला हो और उसके लिए मेहनत की जाए, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। ये सब कर दिखाया है मनाली के प्रीणी पंचायत के हामटा गांव के सुशांत ने। सेना की ताक़त व देशभक्ति को देखकर व पढ़कर इतना प्रभावित हुए कि वो आज भारतीय सेना में लेफ़्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद सुशांत को उनके परिजनों ने कंधों पर सितारे लगाकर देश सेवा के लिए राष्ट्र को समर्पित किया। सुशांत के पिता का देहांत हो गया है जबकि माता गृहणी है। सुशांत की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय उच्च विद्यालय प्रीणी में हुई जबकि रावमा पाठशाला मनाली में बाहरवीं पास की। स्नातक करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास की। माता निर्मला व दादी तन्जिन डोलमा ने अपने सपूत के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान सुशांत की माता व मामा का सीना फख्र से चौड़ा हो गया। सुशांत भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे।

बेटे की इस कामयाबी पर न केवल परिवार, बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर सुशांत के गृह क्षेत्र मनाली में खुशी का माहौल था। सुशांत की माता व मामा को फोन पर भी बधाई देने के सिलसिला जारी है। सुशांत नौ दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट हुए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता श्याम लाल, दादी तन्जिन डोलमा, माता निर्मला देवी अपने पांचों मामा मामी, बहन सहित अध्यापकों को दिया। सुशांत ने वर्ष 2014 में भारतीय सेना जवान के तौर पर ज्वाइन की। उंसके पश्चात उन्होंने कड़ी मेहनत की और अधिकारी बनने की परीक्षा पास की |

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

3 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

4 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

6 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

6 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

8 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

8 hours ago