मुख्य समाचार

शिमला के रिज पर लोगों को किया अंगदान के प्रति जागरूक

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला रिज मैदान पर स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश व एचडीएफसी बैंक की ओर से अंगदान पर दो दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें पर्यटकों व स्थानीय लोगों को अंगदान के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान कई लोगों ने अंगदान के लिए शपथ पत्र भी भरे। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने बताया कि सोटो समाज में अंगदान के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम कर रही है, अंगदान जरूरत मंद के लिए वरदान साबित हो सकता है । उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर होना ही जरूरी नहीं है बल्कि लोग मृत्यु के बाद भी अपने अंगदान करके जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं। अंगदान करने वाला व्यक्ति ऑर्गन के जरिए 8 लोगों का जीवन बचा सकत सकता हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के ब्रेन डेड होने के बाद यह प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। अस्पताल में मरीज को निगरानी में रखा जाता है और विशेष कमेटी मरीज को ब्रेन डेड घोषित करती है। मृतक के अंग लेने के लिए पारिवारिक जनों की सहमति बेहद जरूरी रहती है।
उन्होंने बताया कि देश भर में प्रतिदिन 6000 मरीज समय पर ऑर्गन ना मिलने के कारण मरते हैं जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों में भ्रांति रहती है कि अंगदान करने के बाद अंगों को बेच दिया जाता है या फिर तस्करी की जाती है। ट्रांसप्लांट ऑफ ह्यूमन एक्ट 1994 जीवित दाता एवं ब्रेन डेड डोनर को अंगदान करने की स्वीकृति प्रदान करता है। यह अधिनियम चिकित्सीय प्रयोजनों के लिए अंगों को निकालने , भंडारण करने और प्रत्यारोपण को नियंत्रित कर मानव अंगों को तस्करी से बचाता है। कोई भी व्यक्ति अंग को खरीद या बेच नहीं सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोटो हिमाचल की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग करें ताकि जरूरतमंद मरीजों का जीवन समय रहते बचाया जा सके। अंगदान करने के लिए लोग अपनी इच्छा जाहिर करें और अपने रिश्तेदारों को भी इस पुनीत कार्य में जोड़ें। उन्होंने बताया कि अंगदान के लिए शपथ पत्र भरना अब और भी आसान हो गया है। सोटो की ऑफिशल वेबसाइट www.sottohimachal.in पर जाकर कोई भी व्यक्ति क्यू आर कोड स्कैन करके या बी एन ऑर्गन डोनर के विकल्प पर जाकर अपने आधार कार्ड नंबर के जरिए अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है। शपथ पत्र भरने के बाद सरकार की ओर से अधि कृत सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

“संजौली में रोते मिले मासूम को स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता से परिवार से मिलाया”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), आज लगभग 10:30 बजे प्रातः संजौली चौक में एक…

25 minutes ago

नाहन ले जाते समय एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा जीवनदायिनी…

27 minutes ago

किन्नौर पुलिस नशे के विरुद्ध एक और सफलता हासिल

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ) किन्नौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे…

3 hours ago

“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: PIT NDPS अधिनियम के तहत तीन और सक्रिय तस्कर तीन महीने के लिए भेजे जेल”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस”…

3 hours ago

छतराडी की बेटी अदिति शर्मा बनी सहायक जिला न्यायवादी, प्रदेश में 16वां रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

भरमौर (ओपी शर्मा, संवाददाता ) चंबा जिला के ग्राम पंचायत छतराडी के छोटे से गांव…

5 hours ago

कनाडा वीज़ा के नाम पर ₹25 लाख की ठगी – बालुगंज पुलिस ने महिला आरोपी को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना बालुगंज शिमला में ठगी का एक मामला…

5 hours ago