शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रेड रिबन क्लब द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला से डा मेघना की अगुवाई में आई टीम ने किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ललित चंदन ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की। साथ ही विद्यार्थियों को इसके महत्व के विषय में अवगत करवाया ।उसके बाद महाविद्यालय के 15 आचार्यो और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में आदित्य, नैंसी ,आकाश, आशीष सात्विक, योगेंद्र ,वरुण इत्यादि विद्यार्थियों ने पहली बार रक्तदान कर किसी के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉक्टर निधि डटवालिया के अनुसार इस शिविर में करीब 32 यूनिट रक्त इकट्ठा कर मानव जीवन को बचाने हेतु एक प्रयास किया गया है। जिसके द्वारा आने वाली पीढ़ी को भी यह शिक्षा देने की कोशिश की है कि मनुष्य को मनुष्य की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिसमें रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । ठियोग महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब इकाई इस तरह के कार्य के लिए वर्ष भर में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन वक्त पर करती रहती है।
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र…
किन्नौर ( सुरजीत नेगो , संवाददाता ) किन्नौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), कसौली निवासी कपिल पुत्र अनन्त राम द्वारा पुलिस थाना धर्मपुर…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), आज लगभग 10:30 बजे प्रातः संजौली चौक में एक…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा जीवनदायिनी…