मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय ठियोग में सात दिवसीय कार्यशाला संपन्न

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

उत्कृष्ट महाविद्यालय ठियोग में लोक प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित साथ दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला की संयोजक डॉ सरोज नेगी के अनुसार प्रशासन तब और अब विषयक इस कार्यशाला में 7 दिनों तक कुछ बाहर से जुड़े स्रोत विद्वानों द्वारा लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों को लोक प्रशासन के पुरातन और नवीन व्यवस्थाओ की व्यावहारिक जानकारी दी ।जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रोफेसर ममता मोकटा दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रोफेसर कोकिला नेगी और समापन सत्र पर उपस्थित हुए उपमंडल अधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा ने मौजूदा प्रशासन की व्यवस्था और संचालन की बारीकियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया । इन 7 दिनों में विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष से इतर विषय की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ललिता चंदन के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम से जहां विद्यार्थियों का व्यवहारिक ज्ञान बढ़ता है वहीं महाविद्यालय में ऐसी गतिविधियां विद्यालय की अकादमिक स्थिति को सुदृढ़ करती है और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करते हैं । प्राचार्य ने लोक प्रशासन विभाग की में सहायक आचार्य डॉ सरोज नेगी के इस उल्लेखनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विभाग के सभी विद्यार्थियों को एक सफल कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

भगोड़ा आरोपी विनय कुमार कसौली से गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेशी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार…

12 hours ago

झाकड़ी पुलिस ने फायरिंग करने वाले शक्स को किया गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र…

13 hours ago

किन्नौर पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता

किन्नौर ( सुरजीत नेगो , संवाददाता ) किन्नौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा…

14 hours ago

धर्मपुर से चोरी हुआ टिप्पर 24 घंटे में बरामद, हरियाणा के नूंह से मिला वाहन

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), कसौली निवासी कपिल पुत्र अनन्त राम द्वारा पुलिस थाना धर्मपुर…

14 hours ago

“संजौली में रोते मिले मासूम को स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता से परिवार से मिलाया”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), आज लगभग 10:30 बजे प्रातः संजौली चौक में एक…

15 hours ago

नाहन ले जाते समय एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा जीवनदायिनी…

15 hours ago