Categories: Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष ने सिल्क्यारा के टनल में फंसे हिमाचल के विजय और उनके पिता से बात कर जाना उनका हाल चाल

मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड के सिल्क्यारा टनल में फंसे हिमाचल के मंडी जिला के रिवाल्सर निवासी विजय कुमार एवं उनके पिता धर्मसिंह से फ़ोन पर बात करके उनका हाल चाल जाना। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बात की और बचाव अभियान की सफलता पर उन्हें बधाई दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि विजय सिंह समेत सभी 41 श्रमिक पूर्णतया पूर्णतया स्वस्थ्य हैं। टनल में फंसे सभी श्रमिकों और उनके परिवार द्वारा अपूर्व धैर्य और साहस का परिचय दिया। उनके सहयोग की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में केंद्र और उत्तराखंड की सरकार ने बचाव कार्य के लिए अभूतपूर्व मिशन चलाया। दुनिया भर के विषय विशेषज्ञों से लेकर मशीनों का इस्तेमाल किया गया। जिसकी वजह से सभी के सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर आ सके। इसके लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सभी केंद्रीय मंत्री, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री समेत बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों, संस्थाओं और व्यक्तियों का आभार प्रकट किया।

नेता प्रतिपक्ष से बातचीत में धर्म सिंह ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो प्रयास किए गए वह बहुत सराहनीय रहे। प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने इस पूरे मामले पर नज़र बनाए रखी। केंद्र और उत्तराखण्ड की कई टीमें मौक़े पर डटी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार ख़ुद मौक़े पर पहुंचे। सभी के प्रयासों से आज सब सुरक्षित हैं और अपने परिवार के बीच हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि फ़ोन पर हुई बातचीत में विजय कुमार और उनके पिता ने बताया कि सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव लिए ऑपरेशन चलाया गया। जिसके कारण सभी श्रमिक उस टनल से बाहर सुरक्षित बाहर आ सके। सरकार के सहयोग के लिए विजय कुमार और उनके पिता ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्र सरकार, केंद्र सरकार के मंत्री, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड सरकार और रेस्क्यू में लगे प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago