Categories: Uncategorized

सतलुज जल विद्युत निगम की रामपुर एचपीएस इकाई में आयोजित तीनदिवसीय सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिंब 2023 समापन

तीन दिवसीय उत्सव प्रतिबिंब 2023 के आखिरी दिन सर्वप्रथम मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता के मुकाबले करवाए गए। जिसमें एसजेवीएन के कर्मचारियों ने खूब दम खम दिखाया। उसके बाद कव्वाली प्रतियोगिता करवाई गई। निगम के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नंद लाल शर्मा ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। जैसे वे यहां पंहुचे उनका पारम्परिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जोरदार स्वागत किया गया। उसके उपरांत सतलुज जल विद्युत निगम एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं से उत्सव प्रतिबिंब 2023 में भाग लेने आई टीमों ने विभिन्न शानदार प्रस्तुतियां दी। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीम ने एक दूसरे को कांटे की टक्कर दी। जिसका वहां मौजूद दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया और सरहा। वहीं एसजेवीएन के अध्यक्ष एवम् प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिंब 2023 के सफल आयोजन के लिए परियोजना प्रमुख विकास मारवाह को बधाई दी। उन्होंने एसजेवीएन की विभिन्न ईकाईयों से आई टीमों को भी बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन कहा कि आयोजन का लक्ष्य कर्मचारियों के मध्य अनुशासन, मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढ़ावा देना है। उसके बाद उन्होंने विजेता उपविजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया। सांस्कृतिक उत्सव- प्रतिबिंब 2023 में रामपुर एचपीएस की टीम ने पहले स्थान पर बाजी मारी, जबकि दूसरे स्थान पर एनजेएचपीएस ने कब्जा जमाया वहीं तीसरा स्थान निगम मुख्यालय शिमला की टीम ने हासिल किया। इस कार्यक्रम में एनजेएचपीएस, एलएलएचईपी, एसडीएचईपी एवं जेटीपीएचईपी के परियोजना प्रमुख एमपी सूद, प्रमुख सलाहकार, एसजेवीएन और रामपुर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

16 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

16 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

16 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

16 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

17 hours ago

सड़क निर्माण साइट से लाखों की चोरी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), थाना झाकड़ी में चोरी का एक मामला दर्ज किया…

18 hours ago