मुख्य समाचार

नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने भुरेश्वर महादेव के दर्शन किये

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के सराहां आगमन पर उन्होंने परिवार सहित भुरेश्वर महादेव के दर्शन किये व वहां की नैसर्गिक सुंदरता व पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्रि में उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भुरेश्वर महादेव का चित्र उन्हें भेंट किया।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान के पौराणिक इतिहास व महान परम्पराओ को जान कर वो बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने वन विभाग द्वारा यहां बनाई जा रही वन वाटिका की भी प्रशंसा की व यहां के संरक्षित बान के वृक्ष के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट के गत 19 नवम्बर को परवाणू में हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन के पश्चात वो पच्छाद आये थे, जहाँ पहुंचने पर प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक व यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट के संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा व यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद के मुख्य सलाहकार इंद्र दत शर्मा मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago