मुख्य समाचार

हाटी को जनजातीय दर्जा मिले तीन माह से अधिक हो चुके, लेकिन अभी तक नहीं मिला लाभ – वेद प्रकाश ठाकुर

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
हाटी को जनजातीय दर्जा मिले तीन माह से अधिक हो चुके है लेकिन अभी तक लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है | प्रदेश सरकार में जिला सिरमौर और गिरिपार से उद्योग मंत्री द्वारा विरोधाभास बाते कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है | यह बात राजगढ़ हाटी समिती के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने आयोजित प्रेस वार्ता में कही | उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री पहले हाटी को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए राजनीति छोड़ने की बात कहते थे, लेकिन अब वह इस पर विपरीत बयान दे रहे है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिसूचना व सचिव के पत्र में कोई भिन्नता नहीं है। बेस डेट बारे प्रदेश सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा है, जबकि वह अक्सर बयान ऐसा दे रहे है। समिति ने उच्च न्यायालय का प्रवक्ता हिंदी पद पर जनजाति में आवेदन दिए जाने के निर्देश लोक सेवा आयोग को देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने उद्योग मंत्री द्वारा केन्द्रीय हाटी समिती पर करोड़ो के घपले के आरोप को निराधार बताते हुए रोष प्रकट किया | उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री का यह आरोप गम्भीर है | केन्द्रीय हाटी समिती ने सदस्यता शुल्क के अतिरिक्त कोइ पैसा इक्कठा नही किया है | हाटी समिती द्वारा केवल खुमलियो पर धन खर्च किया गया है और वह भी उपसमितियों द्वारा वहन किया गया है | खर्च का पूरा ब्यौरा उपसमितियों के पास है | उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री का राजगढ़ से दोहरा रिश्ता है और हाटी के विषय में अपनी सोच स्पष्ट कर देनी चाहिए कि जनजातीय दर्जे को वह उचित मानते है कि नही| हर्षवर्धन चौहान आज मंत्री परिषद में है और उन्हें सर्टिफिकेट जारी करने में ही योगदान नही करना चाहिए बल्की क्षेत्र को दर्जा दिलाने का प्रयास करना चाहिए | उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनसे मांग की कि अब कोर्ट ने भी मान लिया है, इसलिए हाटी समुदाय को जनजाति प्रमाण पत्र दिए जाने के सम्बंध में व्यक्तिगत संज्ञान लेकर लागू करने की पहल करें। कहा कि जल्द ही हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और हाटी समुदाय को जनजाति अधिनियम को लागू करने का आग्रह करेगा। उपाध्यक्ष विकल्प चौहान ने पात्र युवाओं का आवाहन किया कि वह यदि कोर्ट में जाने के लिए कोई जानकारी चाहते है तो सम्बंधित खण्डों से सम्पर्क करें। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द हाटी समुदाय को जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने का आग्रह किया। इस अवसर पर खण्ड हाटी समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुन्दर सिंह ठाकुर, महासचिव विजय भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रत्तन हाब्बी, केन्द्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज व नीरज चौधरी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago