मुख्य समाचार

एबीवीपी द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें राजगढ़ के गुरुकुल पीच वेली इंटरनेशनल स्कूल में 129 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। राजगढ़ के इकाई अध्यक्ष गौरव तथा नगर अध्यक्ष विनीत आर्य ने कहा कि एबीवीपी हर साल इस प्रतियोगिता को स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए करवाती है, लेकिन कोविड के बाद इस वर्ष से इस प्रतियोगिता को पुनः पूरे हिमाचल में करवाया गया | इस परीक्षा में क्षेत्रीय, धर्म व संस्कृति, खेल, सामान्य विज्ञान, स्वतंत्रता संग्राम इत्यादि विषय पर प्रश्न पूछे गए | इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट को ₹31,000 का नगद इनाम मिलेगा | दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000, तीसरे स्थान पर 15,000 का नगद इनाम मिलेगा | इसके साथ चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 5000-5000 पुरस्कार मिलेंगे | जिला में प्रथम आने पर 11,000, द्वितीय को 7,100 और तृतीय को 5,100 का नगद इनाम दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

10 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

13 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

15 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago