मुख्य समाचार

राजगढ़ स्कूल के 10 विद्यार्थी जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में लेंगे भाग

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो ची),

31वी खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागु में 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक आयोजित की गई | इस प्रतियोगिता में खंड के लगभग 20 विद्यालयों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | प्रतियोगिता में चार प्रकार की प्रतियोगिताएं हुई | साइंस क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, मैथमेटिक्स ओलंपियाड, साइंस इनोवेटिव मॉडल | मैथमेटिक्स ओलंपियाड में दीक्षित शर्मा ने प्रथम स्थान, सीनियर सेकेंडरी क्विज में प्रगति शर्मा तथा दिग्विजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में अर्णव बनोटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | साइंस सीनियर सेकेंडरी एक्टिविटी में नैनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | साइंस इनोवेटिव मॉडल में ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | सीनियर अर्बन क्विज में धीरज व आशीष ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | जूनियर अर्बन क्विज में सानिध्य तथा आशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | स्कूल के 10 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे | इस कार्य के लिए प्रधानाचार्य ने स्कूल के अध्यापकों सुमन राणा, प्रवीण शर्मा, मनीष गुप्ता, राकेश, राजीव, कल्पना शर्मा, नीलम तथा समस्त स्टाफ को बधाई दी और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

8 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

9 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

11 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

12 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

12 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

12 hours ago