मुख्य समाचार

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी-कर्नल पुष्पिंदर कौर

नाहन,

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा जुआईन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन प्रिथी मिलिट्री स्टेशन आवेरीपट्टी रामपुर बुशहर में 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2023 के बीच किया जाएगा।वाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिनअप करने होंगे, 9 फुट गडडा पार करना होगा, जिगजैंग बैलेंस दिखाना होगा। 18 नवंबर 2023 को शिमला जिले के सभी तहसील तथा सोलन जिले के अर्की तहसील के युवा रैली में भाग लेंगे। 19 नवंबर 2023 को सोलन जिले के बद्दी तहसील को छोड़कर सभी तहसीलों के युवा सम्मिलित होंगे।
20 नवम्बर 2023 को सोलन जिले की बददी तहसील और सिरमौर जिले की हरिपुरधार, नारग, पझौता, माजरा, कमरउ, नाहन, नौहरा, रोनाहाट और शिलाई तहसील के युवा सम्मिलित होंगे। 21 नवंबर 2023 को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, राजगढ़, रेणुका, पच्छाद तथा ददाहू तहसील युवा सम्मिलित होंगे।22 नवंबर 2023 को शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन और किन्नौर जिले अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर टैक्नीकल, अग्निवीर कलर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के युवा सम्मिलित होंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का दूसरे दिन मेडिकल टेस्ट होगा।सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में यदि कोई भी दिक्कत हो तो भर्ती कार्यालय शिमला से संपर्क करें तथा यह कार्यालय संपूर्ण मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना निशुल्क है तथा भर्ती पूर्णतः पारदर्शी और योग्यता पर निर्भर है, इसलिए किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

13 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

14 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago