कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
कुल्लू दशहरा में जिला भर आए लगभग 25 देवी देवताओं को उनके स्थानों से जिला प्रशासन द्वारा जबरन हटाना ठीक नहीं है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि यह सीधे देव समाज का अपमान है। उन्होंने बताया कि प्रशासन का यह रबैया हमारी संस्कृति अतिथि देवो भव: के बिलकुल विपरीत है। उन्होंने दशहरा स्थल से देवी देताओं को जूतों समेत घुस कर बल पूर्वक उनके तम्बू उखाड़ना तथा उनके रथों को जबरन उनके बैठने के स्थल से हटाने की प्रशासन की कड़ी निंदा की। गोविंद ठाकुर ने बताया कि दशहरा कमेटी को इनको पूर्व में सूचना दे कर देवी देवताओं को सूचना देनी चाहिए थी परन्तु दशहरा में बुला कर इस तरह देवी देताओं को अपमानित नहीं करना चाहिए था । उन्होंने दशहरा कमेटी की इस कृत्य के लिए कड़ी निंदा की।
पूर्व मंत्री ने बताया कि यह देवी देवता बर्ष 2018 से दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ा रहे है।उन्हे बकायदा दशहरा कमेटी की तरफ से तम्बू उपलब्ध करवाए जाते रहे हैं। ऐसे में बल पूर्वक इन देवी देवतों को उनके स्थानों से हटाना निंदनीय है। गोविंद ठाकुर ने बताया कि दशहरा में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देना अच्छी बात है परंतु देवी देवताओं के अपमान की कीमत पर यह सहन नहीं होगा।उन्होंने ने दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर के उस ब्यान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने जिस देवता को अटेची वोह खुश जिसको अटेची नहीं वो नाराज़ की बात कही थी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को ले कर वोह पूर्णतया देव समाज के साथ हैं। उन्होंने दशहरा कमेटी को इस विवाद को तुरंत सुलझाने को कहा है।ताकि घाटी के देवी देवताओं का मन सम्मान बना रहे।उन्होंने बताया कि वोह विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत अभी राजस्थान में हैं। परन्तु देवी देवताें के मान सम्मान के लिए वोह हमेशा देव समाज के साथ हैं।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…