मुख्य समाचार

प्रदेश में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 14 अक्टूबर  2022 को हिमाचल प्रदेश मे होने वाले चुनाव की घोषणा की। इस बार 557261 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। 5 + 5 + 7 + 2 + 6 + 1 = 26 = 2 + 6 = 8 अंक जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। शनि वक्री चाल चल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों को कठिन समय है। 1 + 4 = 5 अंक बुध का अंक, युवाओं का अंक वाणी का अंक इस बार के चुनाव में युवा शक्ति अपना खेल खेलेगा। युवाओं को विधानसभा पहुंचने का मौका मिल सकता है। मतदान 12 नवंबर को है 1 + 2 = 3 अंक जो गुरु का अंक है। बुद्धि का कारक है, लेकिन यह अंक हमेशा शुभ फल नहीं देता है, इस अंक के रहते अनेक दुर्घटनाएं और हादसे इतिहास में होते रहे हैं। इस अंक में अपार दक्षताओं के बावजूद लक्ष्य में रुकावट का सामना करना पड़ता हैं। इस अंक पर मतदान होने से लोग इस बार मत देते हुए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे। 2022 यानी 6 अंक जो चुनावी वर्ष है, 6 अंक का स्वामी शुक्र है। 6 अंक व 3 अंक आपस में शत्रु अंक हैं। दोनों अंक अपनी प्रतिष्ठा में लगे रहते हैं। इन अंकों पर चुनाव का होना बड़े-बड़े दिग्गजों को धराशाही करेगा। ऐसा ही योग बीते साल पंजाब व पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी बना था। वैसे भी 2022 महिलाओं का वर्ष  है। इस वर्ष के होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं कईयों के भाग्य को बदल देंगी। भाजपा का 1 अंक बनता है। 1 अंक सूर्य का है। सूर्य सत्ता का कारक है। 14 अक्टूबर 1 + 4 = 5 अंक पर चुनाव की घोषणा जहां भाजपा का 1 अंक व 5 अंक बुध आदित्य योग बनता है, वही  सूर्य का 17 अक्टूबर 1 + 7 = 8 अंक पर सूर्य का नीचस्थ होना शुभ संकेत नहीं है। भाजपा में पार्टी में अंतर विरोध देगा। शनि का प्रभाव जनता में अंदर खाते विद्रोह कर सकता है। 8 दिसंबर, 2022 को परिणाम आना है। 8 अंक शनि का है शनि व सूर्य आपस में शत्रु हैं। शनि एक छाया ग्रह है, सत्ता में बैठे लोगों को अपनी छाया में लपेट सकता है। यह बड़े बड़े नेताओं को धूल चटा सकता है। कांग्रेस का 8 अंक बनता है। जहां 5 अंक पर चुनाव की घोषणा कांग्रेस को शुभ है। 5 बुध का अंक है, जो शनि 8 अंक का मित्र है। 12 को नवंबर को मतदान है। 1+2 =3 अंक गुरु का अंक गुरु समाज का मार्गदर्शक होता है। 1 अंक सूर्य व 2 अंक चंद्र के जोड़ से बनने वाला ये 3 अंक जनता में 1 अंक सत्ता के लिए 2 अंक चंद्र मन का कारक है। भीड़ के अधिक होने से कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए भीड़ को देखकर खुश न हों। पंडित डोगरा ने बताया कि चुनाव के समय में 2 ग्रहण लग रहे हैं। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण, 2 + 5 = 7 अंक पर जो केतु का है, 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण जो शनि के अंक पर लग रहा है। दोनों ग्रहण जो सत्ता व मन के कारक हैं। ऐसा लगता है बड़े बड़े नेताओं को विधानसभा तक पहुंच पाने में संकट खड़ा करेगा। वही 9 अंक आम आदमी पार्टी का है। जो कुछ नेताओं को रोकने में कामयाब हो सकता है। वही देव भूमि पार्टी का विरोध भी नेताओं को बहुत ज्यादा सहना पड़ेगा। जिस के कारण कुछ नेता जीत नहीं पायेंगे। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

1 hour ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

18 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

18 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

19 hours ago