मुख्य समाचार

एनएचपीसी द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ)

एनएचपीसी लिमिटेड ने सीएसआर के अंतर्गत देश भर के 1000 दिव्यांग बच्चों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इसके अंतर्गत ज़िला कुल्लू के 120 दिव्यांग बच्चों को एनएसडीसी (National Skill Development Corp) और NIACE फाउंडेशन द्वारा, चारु व्यावसायिक केंद्र, नवचेतना स्पेशल स्कूल, कुल्लू में प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ दिनांक आज नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू में एनएचपीसी की पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण–II के सतिंदर सिंह, महाप्रबंधक (सिविल) द्वारा किया गया। NIACE फाउंडेशन, हल्दवानी की देखरेख में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाया जायेगा। दिव्यांग बच्चों को कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस ट्रेनिंग को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में परियोजना के डॉ. राकेश प्रसाद, वरिष्ठ प्रबंधक, नवचेतना संस्था के शेरू राम, कारसेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह , चारु फाउन्डेशन के प्रभु, एनआईएसीई के अधिकारी लोकेश ठाकुर और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

15 minutes ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

2 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

3 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

3 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

3 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

5 hours ago