मुख्य समाचार

13 को चंबा चौगान में होगा प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक चंबा दौरा : कपूर

चंबा(एम एम डैनियल ब्यूरो चीफ)
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को चंबा जिला के दौरे प्रदेश एवं जिला भाजपा पदाकारी अभी से ही सक्रिय हो गए हैं। पार्टी समर्थकों से लेकर जनसंपर्क कर पीएम मोदी के दौरे को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर वूल फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंबा दौरा ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा उत्साह जिला में मिंजर मेले को देखने को मिलता है वैसा ही वातावरण 13 तारीख को चंबा में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे मोदी ऐतिहासिक चौगान में विशाल जनसभा को संबोधित करने सहित मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 75 हजार लोग शामिल होंगे। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान करोड़ों रूपए की सौगातें जिला के लोगों को देंगे व कोई बड़ी घोषणा भी आकांक्षी जिला चंबा से पीएम इस दौरान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी अपने स्तर पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई गाथा लिख दी है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को विकास के नाम पर मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में जो विकास कार्यों की गाथा लिखी है उससे पार्टी के किसी नेता, विधायक व संगठन के पदाधिकारियों को जनता में जाने से कोई संकोच नहीं हो रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रशंसा के पुल बांधते हुए वूल फॉडरेशन प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि इन दोनों नेताओं ने पूरे देश मे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा व अनुराग ठाकुर के नाम से हर हिमाचली का छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह रैली पूर्ण रूप से जिला चंबा के लोगों के लिए है व इस रैली में जिला के लोग ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला सांसद सुरेश कश्यप, हिमाचल प्रभारी सौदान सिंह, सिंह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, कांगड़ा शीर्ष नेतृत्व भी इस रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर कांगड़ा कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक डॉ. राजीव भारद्वाज व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सीएल ठाकुर ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

4 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

5 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

7 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

8 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

8 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

8 hours ago