चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर)
हिमाचल प्रदेश के द्वितीय राज्य स्तरीय थांग-ता खेल प्रतियोगिता का शुभआरंभ आज चम्बा मिल्लेन्नीयम स्कूल में किया गया। इस खेल प्रतियोगिता मे हिमाचल के पांच जिलो के प्रतिभागियो ने हिसा लिया। इसमे मुख्यअतिथी के रुप मे डॉ. आकाश पराशर उपस्थित रहे व उनके साथ चम्बा मिल्लेन्नीयम एजुकेशन सोसाइटी के प्रशासनिक प्रमुख आकाश महाजन और मिल्लेन्नीयम बीएड कॉलेज के प्राध्यापक और साथ मे डॉ. मुकेश, डॉ. नेहा व हिमाचल प्रदेश थांग-ता संगठन के मुख्य प्रशिक्षक भुवनेश सिंह कटोच के साथ अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। इस खेल प्रतियोगिता मे सब जूनियर (-29kg) में चम्बा के काव्यांश ने गोल्ड मेडल, शौर्य ठाकुर काँगड़ा ने सिल्वर मेडल और तरुण चम्बा ने ब्रोंश मेडल हासिल किया। (-33kg) में चम्बा के हिमांशु ने गोल्ड तथा कनिक्ष ने सिल्वर मेडल हासिल किया। (-41 kg) मे पीयुष ने गोल्ड तथा सक्षम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। (-53 kg ) मे दीपेश चम्बा ने गोल्ड, अथर्व कांगड़ा ने सिल्वर तथा अंश काँगड़ा ने ब्रोंश मेडल हासिल किया। खेल प्रतियोगिता के सीनियर मुकाबले कल खेले जायेंगे। खेल जगत की दुनिया मे थांग-ता ने एक नई पहचान बनाई है जिसे कि खेलो इंडिया मे 2021 मे शामिल किया गया है। यह मणिपुर की सांस्कृतिक धरोहर है जिसे कि वर्तमान में देश के 27 राज्यों में खेला जाता है और न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी प्रतियोगिताएं करवाई जाती है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…