Categories: मनोरंजन

सोलन गंजबजार में रामलीला का किया गया मंचन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता)

सोलन गंजबजार मे श्री जगदम्बा रामलीला मंडल द्वारा नौवे दिन की रामलीला का मंचन किया गया। नवरात्रि के अवसर पर सतवीं के दिन मां काली द्वारा चंड मुंड के संहार की झांकी दिखाई गई झांकी मे कलाकर सचीन वर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से काली का किरदार निभाया गया। गंजबजार जय काली के जयकारो से गुंज उठा और सभी ने सचीन वर्मा के मां काली के किरदार की जम कर प्रशंसा की और तालियां बजाई। लीला मंचन मे सीता की खोज मे राम लक्ष्मण का घायल पक्षीराज जटायू से मिलन,राम लक्ष्मण का शबरी से मिलन व शबरी के झुठे बेर राम लक्ष्मण द्वारा खाने को दर्शाया गया। शबरी ने उन्हे बताया की मेरे गुरू मतंग ऋषि ने कहा था की एक दिन राम लक्ष्मण यहां आऐंगे तुम उन्हे सुग्रीव  तक पहुचने का रास्ता बताना सुग्रीव की सहायता से वह सीता को खोजने मे सफल होंगे। लीला के इस मंचन मे राम ने झुठे बेर खा कर यह संदेश दिया की। इस पृथ्वी पर कोई छोटा बढा नही है न ही कोई जाता पात है सब एक समान है, हनुमान से मिलन, सुग्रीव से मिलन व बालि वध करना व सुग्रीव को किष्किंधा राज्य का राजा बनाना, जामवत और सुग्रीव के कहने पर सीता की खोज मे हनुमान का लंका जाना लंका मे विभीषण से मिलन, हनुमान का अशोक वाटीका मे सीता से मिलना व अशोक वाटीका को उजाडना, रावण के बेटे अक्षय का वध करना,हनुमान मेघनाथ युद्ध मे मेघनाथ द्वारा ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को बांध कर रावण के दरबार मे ले जाना व रावण के आदेश पर हनुमान की पुंछ मे आग लगाना व हनुमान द्वारा लंका को फूंकने की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, अपनी पत्नी श्रीमति शशी गुलेरीया बेटी सीतू गुलेरीया के साथ मुख्यअतिथी रहे उनके साथ सोलन नगरनिगम के पार्षद कुलभूषण गुप्ता, मीरानंद, शकुंतला शर्मा,  शैलेंद्र गुप्ता, रेखा साहनी, सीमा, रजनी, संजीव मोहन, दिनेश ठाकुर सोलन भाजपा मंडल के महामंत्री भरत साहनी व भाजपा नेता अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी का महासचीव धर्मेंद्र ठाकुर ने मंचन मे शामिल होने के लिए स्वागत किया।गुलेरीया ने श्री जगदंबा रामलीला मंडल को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा की क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रामलीला का मंचन 2 वर्ष पश्चात आयोजित हुआ है रामलीला मंचन से आम जन मे धर्म और संस्कृति का संचार होता है। गुलेरीया ने मंडल को इकावन सौ रू भेंट के रूप मे दिए गुलेरीया ने मंचन के दौरान पूछे गए सवालो के सही जवाब देने वाले बच्चो सृष्टि ठाकुर, रीया व भावना को इनाम देकर सम्मानित किया व उपस्थित पत्रकार बंधुओ को भी समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया। महिलाओ मे सोनल ने व पुरूषो मे अनिल कुमार ने इनाम जीते। जगदम्बा रामलीला मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने पुरषोतम गुलेरिया और उनकी धर्मपत्नी को राम नाम का पटका पहना कर व समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनके साथ आए सभी विशेष अतिथीयो को मंडल निर्देशक हरीश मरवाह,मुकेश गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर,सदस्य सुनील, समीत, सह कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी को रामनाम के पटके पहना कर व समृती चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

7 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

8 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

9 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

10 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

11 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

11 hours ago