ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता)
बीते कल देर रात सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (SIU) टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि ददाहू निवासी एक युवक जोकि ददाहु का रहने वाला है, वह ददाहू, रेणुकाजी व आसपास के इलाके में चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करता है और जो आज भी बाहरी राज्य से अपनी मारुती आल्टो कार में चिट्टा ला रहा है। जिस सूचना पर SIU टीम ने ददाहु से राजगढ़ रोड पर बेचडबाग बागथन बाइफरकेशन पर नाका लगाया तो कुछ देरी में बागथन-सरान्हा की ओर से एक मारुती आल्टो कार नंबर HP18B 4152 आई जिसे रोकने पर उसमे सवार व्यक्ति महेश कुमार गोयल उर्फ गोपाला पुत्र सुरेश गोयल निवासी, ददाहू जिला सिरमौर मिला। उक्त व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी गाड़ी से 16.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिस पर उपरोक्त महेश गोयल के खिलाफ रेणुकाजी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है व उसे गिरफ्तार कर के उस से पूछताछ की जा रही है कि वह यह चिट्टा कहाँ से लाया था और ददाहू व् आसपास के इलाके में किसे बेचने जा रहा था। गाड़ी को नियमानुसार सीज़ कर लिया गया है व मामले की तफ्तीश जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…