आंगनवाडी कार्यकताओं के पांच और आंगवाडी सहायिकाओं के भरे जाएंगे 13 पद

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)
राजगढ – समेकित बाल विकास परियोजना राजगढ़ के अन्तर्गत 05 पद आंगनवाडी कार्यकर्ता व 13 पद आंगनवाडी सहायिकाओं के भरे जाने हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए सादे कागज पर समस्त प्रमाण-पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में 03 अक्तूबर, 2022 सांय 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बोहल टालिया के आंगनवाडी केंद्र धार पजेरा, ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के आंगनवाडी केंद्र कोठिया, ग्राम पंचायत माटल बखोग के आंगनवाडी केंद्र बखोग, ग्राम पंचायत टाली भुज्जल के आंगनवाडी केंद्र घोटाडी और ग्राम पंचायत कोटला बांगी के आंगनवाडी केंद्र कडोली में आंगनवाडी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि आंगनवाडी सहायिकाओं के लिए ग्राम पंचायत दाहन के आंगनवाडी केंद्र बखोटा व धून देरिया में आंगनवाडी सहायिका के एक-एक पद, कोठिया जाजर पंचायत के आंगनवाडी केंद्र कोट डांगर में एक पद, डिब्बर पंचायत के आंगनवाडी केंद्र डिम्बर में एक, कोटी पधोग पंचायत के आंगनवाडी केंद्र बगड पनौटी में एक, चन्दोल पंचायत के आंगनवाडी केंद्र रिटबपाल में एक, कोटला बांग पंचायत के आंगनवाडी केंद्र कोटला में एक, लाना भल्टा पंचायत के आंगनवाडी केंद्र लाना मच्छेर, लाना मयु व बडू साहिब-1 में एक-एक पद, दीदग पंचायत के आंगनवाडी केंद्र जेलग व कुडिया कडंग में एक-एक और ग्राम पंचायत नेहरटी बगोट के आंगवाडी केंद्र पडियां में एक पद आंगनवाडी सहायिका के भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों केे लिए केवल वही महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जो संबंधित आंगनवाडी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में 01 जनवरी, 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। अभ्यर्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनवाडी कार्यकर्ता के लिए 10 जमा दो व आंगनवाडी सहायिका के लिए आठवीं पास होनी चाहिए तथा उम्मीदवार की परिवार की वार्षिक आय 35 हज़ार रूपये से अधिक नही होनी चाहिए।
इन पदों को भरने के लिए वाक-ईन-इन्टरव्यू 04 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 11 बजे उपमण्डलाधिकारी कार्यालय राजगढ़ में होगा। अधिक जानकारी के लिए नजदीक के आंगनवाडी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

2 hours ago

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में किया गया बदलाव

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी…

2 hours ago

शिमला पुलिस ने एक और ‘सौदागर’ को किया सलाखों के पीछे

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

21 hours ago

हिमाचल को शिक्षा योजनाओं में सैकड़ों करोड़ की मदद, राज्यसभा में केंद्र ने दिया पूरा ब्यौरा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) भाजपा सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में पूछे…

22 hours ago

नौतोड़ मुद्दे पर मंत्री जगत नेगी विफल, अब राज्यपाल पर आरोप: सूरत नेगी

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह…

22 hours ago

पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन 12 मार्च। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी…

22 hours ago