Categories: विमर्श

महाविद्यालय चंबा में अभिभावक-अध्यापक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में सत्र 2022-23 के लिए महाविद्यालय अभिभावक- अध्यापक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिव दयाल ने कहा कि पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार राजकीय उत्कृष्ट  महाविद्यालय चंबा के महाविद्यालय अभिभावक- अध्यापक संघ (पीटीए) की आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

सर्वप्रथम सभी अभिभावकों व अध्यापकों का बैठक में हिस्सा लेने पर स्वागत किया। तदोपरांत प्राचार्य द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनावी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। सभी पदों पर पदधिकारियों के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनावों के अंतिम नतीजों के अनुसार प्रधान पद पर राम प्रकाश, उप प्रधान- सुभाष ठाकुर, सचिव- इंद्र सिंह ठाकुर, सहसचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अमजद अली, तकनीकी सलाहकार भास्कर सहगल तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कमल कुमार, मेहर दत्त, राकेश कुमार, सुदेश, ईश्वर चंद, मनोज कुमार, धर्म चन्द को चुना गया।

वहीं अपने अभिवादन में नव निर्वाचित प्रधान राम प्रकाश ने पीटीए द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को हर सम्भव सहायता और सहयोग देने व महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शिव दयाल द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गयी व उनके द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले सुझावों के अनुरूप कार्य करते हुए महाविद्यालय को सफलता की नई ऊंचाईयों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। अंत में सचिव इंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय चंबा स्टाफ व अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago