मनाली विधानसभा में होगा स्थापना के 75 साल का समारोह-गोविंद ठाकुर

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

मनाली विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 साल का समारोह आगामी पहली अक्तूबर को हरिपुर कॉलेज के प्रांगण में होगा। समारोह में 15000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह बात शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली के परिधि गृह में समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि यह समारोह बहुत शानदार ढंग से आयोजित किया जाएगा और क्षेत्र की जनता के लिये यादगार बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री समारोह के दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला की तीन विधानसभाओं कुल्लू, आनी तथा बंजार में प्रगतिशील हिमाचल के कार्यक्रमों का आयोजन पहले ही किया जा चुका है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने अनेक विकास की घोषणाएं की हैं और सभी जगहों पर लोगों का बड़ा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि चुंकि अब सेब सीजन लगभग समाप्त हो रहा है, इसलिये मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री के समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेगी।

शिक्षा मंत्री ने समारोह की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका इमानदारी और समर्पण भाव के साथ सभी निर्वहन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को समारोह स्थल का दौरा करने को कहा और जो भी व्यवस्था की जानी है, उसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल को पूरी तरह से वाटरपू्रफ कवर किया जाएगा। 10 हजार से अधिक कुर्सियां स्थल पर लगेंगे। इसके अलावा बैठने के लिये दरियों की भी व्यवस्था मंच के समीप की जाएगी। लोगों की आवाजाही के लिये पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाएगी और लोगों को वापिस अपने गंतव्यों तक पहुंचाया जाएगा। समारोह के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, इसके लिये फुलप्रूफ प्रबंध किये जा रहे हैं।

गोविंद ठाकुर ने पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रधान से लेकर पंच तक तथा जिला परिषद व पंचायत समितियों व नगर निकाय के सभी चुने हुए प्रतिनिधि समारोह में न केवल भाग लेंगे बल्कि अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगे। इसी प्रकार, भाजपा के जिला व मण्डल के समस्त पदाधिकारियों को भी समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लेकर इसे गरिमामयी बनाने की अपील की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

8 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

8 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

9 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

10 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

12 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

13 hours ago