रोगी पार्क का जर्जर हालत कोई नहीं बन रहा जिम्मेवार

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ)

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में भर्ती होने वाले रोगियों को सौर ऊर्जा ग्रहण के लिए वर्षों पूर्व मुख्यालय में रोगी पार्क का निर्माण करवाया गया। जिसका लंबे समय रखरखाव का दायित्व नगर परिषद चंबा द्वारा निर्वाह किया जाता रहा। लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा के निर्माण के बाद एमसीआई के नियमों में भूमि क्षेत्र पूर्ण करने को लेकर इस पार्क को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन चंबा ने नगर परिषद चंबा से अधिग्रहण कर लिया। मगर पार्क के जीर्णोद्धार के कार्य में धांधली के विवाद के पश्चात पार्क अनदेखी का शिकार लगातार होता चला गया। जिसका आलम मौजूदा समय में रोगी पार्क की दूरदर्शिता को देख कर लगाया जा सकता है। पार्क में लगे छायादार वृक्ष जहां टूट कर गिरे पड़े हैं। वहीं रोगी पार्क के सौंदर्यकरण के लिए लगे विद्युत पोल टूटने सहित दयनीय अवस्था में है। वहीं पार्क का सीएमओ कार्यालय दिशा में भूमि जगह-जगह से धंसना आरंभ हो गई है। यह प्रकरण केवल एक स्थल में नहीं बल्कि पार्क के स्थलों पर घटित हो रहा है। लेकिन इस दिशा में न नगर परिषद चंबा और न पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा प्रबंधन कोई कदम उठाने की जहमत नहीं उठा रहें। अलबत्ता एक दूसरे के अधीन रोगी पार्क होने की बात जरूर कह रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के अधीक्षक ने तो इस दिशा में बात करने और कॉलेज अधीन रोगी पार्क होने की बात को सिर से नाकार दिया। जिसमें अब  सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस रोगी पार्क का रखवाला कौन और कौन इस के जीर्णोद्धार का दायित्व उठाएगा।

नगर परिषद चंबा कार्यकारी अधिकारी (ईओ) अक्षित गुप्ता का कहना है कि रोगी पार्क को मेडिकल कॉलेज चंबा द्वारा गत वर्षों अधिग्रहण किया था। जिसके चलते रखरखाव की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज चंबा की है। लेकिन जनहित एवं रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से पत्राचार करने सहित इस विषय नगर परिषद चंबा की बैठक में उठाकर इस का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

22 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

22 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 day ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago