राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत आज लोक संस्कृति कला मंच के कलाकारों द्वारा विकास खण्ड राजगढ की ग्राम पंचायत जदोल टपरोली व नैहरटी भगोट और चूडे़श्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा विकास खंड सराहां की ग्राम पंचायत लाना बांका व साधनाघाट में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणांे को जानकारी प्रदान की।
कलाकारों ने मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जगंली जानवरों, बंदरों व अन्य पशुओं से किसानों व बागवानों के खेतों की फसलों को नुकसान होने से बचाने के उद्देश्य से यह योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत सौर संचालित बाड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर 80 प्रतिशत और सामूहिक स्तर पर 85 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर व वीडर खरीदने पर 50 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं से भी ग्रामीणों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत जदोल टपरोली की प्रधान निशा कुमारी, उप प्रधान सुनील, ग्राम पंचायत नैहरटी भगोट की प्रधान रमा कुमारी, उप प्रधान अजय शर्मा, ग्राम पंचायत लाना बांका के प्रधान कुलदीप जसवाल, ग्राम पंचायत साधनाघाट के उप प्रधान घनश्याम, गणमान्य व्यक्ति सहित ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…