उपायुक्त ने विभागों को समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज यहां पुलिस, आयकर विभाग व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष प्रक्रिया पर बल दिया। उन्होने विभागों को आपस मे समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शिता से चुनाव संपन्न करवाई जा सके। उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों जमाखोरी पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि यदि बैंकों से भारी मात्रा में  धन राशि की निकासी की जा रही है उस पर नजर रखें ताकि जमाखोरी व बैंकों से निकाली गई राशि का आगामी चुनाव के समय दुरुपयोग ना हो सके। उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि वह जिले में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी एवं कराधान विभाग व आयकर विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

3 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

20 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

20 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

21 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

21 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

21 hours ago