किन्नौर आइडल गायन प्रतियोगिता के भूपी नेगी बने किन्नौर आइडल

किन्नौर ( देवकला नेगी/संवाददाता ), किन्नौर जिला में उड़ान समाज सेवा द्वारा जिले के रिकांग पिओ तथा भावा नगर के गायन प्रतियोगिता का ऑडिशन करवाया गया जिसके बाद 16 चयनित प्रतिभागियों का सेमी फाइनल भावा नगर में आयोजित की गई जिसमे जजेस द्वारा टॉप 10 प्रतिभागियों को फाइनल के लिए चयनित किया गया। बता दे कि इस प्रतियोगिता में जजेस के रूप में सुभान नेगी नीरज कारक्षी व चौहान देव नेगी रहे। इस गायन प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और साथ ही उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि उड़ान समाज सेवा एक बेहतरीन कार्य कर रही और किन्नौर में एक नई आवाज देने के लिए मंच प्रदान किया गया जिसमे प्रतिभागियों को काफी कुछ संगीत के बारे जानने को मिला।

उन्होंने उड़ान समाज सेवा को अपनी ओर से 50000 रुपए की राशि दी। बता दे कि इस प्रतियोगिता में भूपी नेगी (ब्रेलिंगी) ने प्रथम स्थान हासिल कर किन्नौर आइडल का खिताब अपने नाम कर लिया वहीं जगमोहन नेगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया और तृतीय स्थान में छोटा बच्चा फेम अमरेंद्र नेगी ने हासिल किया। उड़ान समाज सेवा अध्यक्ष हरविंदर नेगी ने बताया कि उड़ान समाज सेवा किन्नौर ने पहली बार जिले में संगीत को लेकर कार्यक्रम करवाया जो सफल आयोजन रहा है उन्होंने कहा की आगमी दिनो में भी उड़ान समाज सेवा इसी तरह का आयोजन करेगी और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए काम करेंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago