सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
दिया ग्राम संगठन नौणी द्वारा लिंग आधारित भेदभाव अभियान का आयोजन ग्राम संगठन की प्रधान रीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 35 महिलाओं ने भाग लिया और आशा वर्कर, पशुपालन विभाग, पंचायत प्रतिनिधि, विकास खण्ड सोलन के कर्मचारिओं के सहयोग से अभियान संचालन की शुरुआत की गई। इस लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ समुदाय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अभियान में यदि कहीं इस प्रकार की हिंसा हो रही हो तो सर्व प्रथम हिंसा को समझें, पहचाने और उसके खिलाफ आवाज उठाये। इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ समर्थन मांगे अपनी एकजुटता दिखाए ताकि उन व्यक्तिओं की हौंसला अफजाई हो सके जो हिंसा की लड़ाई के लिए संघर्ष शील व्यक्ति का समर्थन करते है। विस्तृत चर्चा उपरान्त इसे यूद्ध स्तर पर चलाने के लिए समस्त प्रतिभागियों ने शपथ ली कि हम सभी इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। इस प्रकार की हिंसा कभी भी अपने क्षेत्र में पनपने नहीं देंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…