मुख्य समाचार

सिरमौर : सराहां में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए सीएम से मिलेंगे क्लब के सदस्य

सराहां (अशोक चौहान/संवाददाता),

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करवाने के लिए क्लब के सदस्य जल्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे। यह निर्णय वीरवार को सराहां में प्रेस क्लब पच्छाद की त्रैमासिक बैठक में लिया गया। इस त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने की। बैठक  में विशेष रूप से मुख्य संरक्षक संजय राजन और मुख्य सलाहकार राजन पुंडीर भी मौजूद रहे। बैठक में क्लब के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने अपने विचार रखें। सभी सदस्यों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी, सदस्य या उपमंडल के किसी भी विभाग के अधिकारी को यदि पत्रकार वार्ता करने हेतु उसकी जानकारी 1 दिन पहले क्लब के अध्यक्ष व महासचिव को देनी होगी। तत्काल किसी भी जानकारी के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष को कम से कम 3 घंटे पहले सूचना देना अनिवार्य की गई। इसके साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों ने कई समस्याओं तथा मांगों पर भी विचार विमर्श किया। प्रेस क्लब के सदस्यों ने बताया कि पच्छाद प्रेस क्लब के लिए भूमि का कार्य अंतिम स्तर पर है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नव वर्ष में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। जिसके लिए स्थानीय विधायक, सांसद तथा प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री से बजट उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया जाएगा।  प्रेस क्लब की त्रैमासिक बैठक में उपाध्यक्ष आरडी पराशर, महासचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष भेखानंद वर्धन और  सदस्य अशोक चौहान मौजूद रहे। जबकि इसके अतिरिक्त बैठक में वर्चुअल माध्यम से अंकुश, ऋषि पाल विकास वर्मा जुड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

8 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

8 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

10 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

10 hours ago