ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
राजकीय माध्यमिक पाठशाला लाना पालर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य विजय कुमार भाटिया ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस मौके पर छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए, जिसमें सिरमौरी नाटी पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, बच्चों द्वारा भजन, देशभक्ति गीत गाए गए। सिरमौरी नाटी ने सबका मन मोह लिया। प्रीति द्वारा गाए गए भजन मत कर तू अभिमान ने सबका ध्यान आकर्षित किया। शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, साथ ही खेलों में खंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एसएमसी व प्रधानाचार्य द्वारा सभी शिक्षकों को प्रशंसा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसएमसी के प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, विनय कुमार, किरण पुंडीर, राघवानंद शर्मा, हुकम चंद शर्मा, सुशील वर्मा, रजत ठाकुर, जतिन शर्मा, गोपाल ठाकुर, हेमचंद, समस्त अध्यापक गण और अभिभावक गण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की और अंत में शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों की उपलब्धियों के बारे में अवगत करवाया, जिसमें की 12 ट्रॉफी या ब्लॉक स्तर पर और तीन ट्रॉफिया जिला स्तर पर प्राप्त की और जिला सिरमौर को इस वर्ष गवर्नर ट्रॉफी से नवाजा गया था उसमें इन नन्हे नन्हे बच्चों का भी महत्वपूर्ण योगदान था। वहीं शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा ने बच्चों को खेल और उसके फायदे गिनाए, वहीं पढ़ाई में अग्रणी बने रहने की प्रेरणा दी।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…