मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर ने धरा नकली सीबीआई ऑफिसर, पंचायतों में खंगालता था रिकॉर्ड

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर बुशहर में एक बड़ा ही रोचक मामला देखना को मिला है। यहाँ एक काशपाट निवासी व्यक्ति नकली सीबीआई ऑफिसर बन पंचायतों में जाकर रिकॉर्ड खंगाल खूब धौंस जमाता। बीती रात मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने उक्त तथाकथित नकली सीबीआई अफसर को गिरफ्तार कर दिया, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह नकली सीबीआई अधिकारी काफी लंबे समय से रामपुर और निरमंड क्षेत्र में सक्रिय था। उक्त व्यक्ति की पहचान 33 वर्षीय चरणदास गांव काशपाट तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज निरमंड क्षेत्र के अरसू पंचायत के उपप्रधान उमेश कुमार ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि नकली सीबीआई ऑफिसर बनकर चरणदास पंचायत कार्यालय आया और उनसे पंचायत रिकॉर्ड मांगा। इसके पश्चात बीते रोज चरणदास ने पंचायत उपप्रधान उमेश कुमार को रामपुर स्थित सर्किट हाउस अपने पंचायत रिकार्ड के साथ बुलाया था। जिसपर उमेश को शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज की। बताते चले कि चरणदास अपने गले मे सीबीआई का आईकार्ड लटकाकर रामपुर व निरमंड क्षेत्र की पंचायतों में जाता और वहां का रिकार्ड खंगालता। वहीं नकली सीबीआई ऑफिसर का रुतबा ऐसा कि करीब दो सप्ताह पूर्व रामपुर के रचोली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर गया। हैरानी की बात है कि इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीणों के बीच बेख़ौफ़ भाषण देकर भी पकड़ में ना आ सका। बहरहाल अब चरणदास पुलिस की गिरफ्त में है, जहाँ उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

1 hour ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

2 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

6 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

6 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

9 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

9 hours ago