मुख्य समाचार

मंडी : अब शिकारी देवी जाने पर होगी गिरफ्तारी, प्रशासन ने लागू की धारा 144

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

विश्वविख्यात धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता शिकारी देवी मंदिर जाने पर प्रतिबंध के साथ-साथ अब क्षेत्र में आज से आगामी आदेशों तक धारा 144 भी लागू कर दी गई है। नियमों को ठेंगा दिखाकर मंदिर जाने वाले स्थानीय लोगों, ट्रैकर और पर्यटकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। प्रशासन द्वारा शिकारी देवी की पहाड़ी जाने के लिए प्रतिबंध के बावजूद लोगों द्वारा नियमों की अवेहलना कर लगातार इस क्षेत्र का रूख करने की शिकायतों के बाद यह आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि विश्वविख्यात शिकारी देवी मंदिर समुद्र तल से 11 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। थुनाग प्रशासन द्वारा ऐतिहातन तौर पर शिकारी देवी की पहाड़ी पर हिमपात को देखते हुए नवंबर से मार्च तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इस कारण शिकारी देवी मंदिर जाने के लिए प्रशासन द्वारा करसोग,गोहर और जंजैहली और अन्य संपर्क मार्गों से लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं आगामी दिनों में भारी हिमपात की संभावना है। मौसम अनुकूल न होने के बावजूद लोग वहां जा रहे थे। इसकी शिकायतें मिलने के बाद अब प्रशासन ने क्षेत्र और सड़क मार्गों पर धारा 144 लगा दी है। बर्फबारी के बीच अक्सर शिकारी माता के पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पर्यटक और श्रधालु पहुंच जाते हैं। इससे पूर्व भी कई बार शिकारी देवी मंदिर परिसर और मार्गों पर बर्फबारी में लोगों की फंसने और मृत्यु तक होने की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। जानकारी देते हुए एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि मौसम विपरीत रहने के बावजूद लोगों द्वारा शिकारी देवी मंदिर जाने की शिकायतें प्रसाशन को मिल रही हैं। इसके चलते अब क्षेत्र और मंदिर जाने वाले विभिन्न सड़क मार्गों पर आगामी आदेशों तक धारा 144  के आदेश जारी कर दिए जो कल गुरूवार से लागू हो जाएंगे। नियम न मानने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

7 hours ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

9 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

11 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

14 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

1 day ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago