मुख्य समाचार

सिरमौर : आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के तहत बनेंगे हैल्थ एकांउट – सीएमओ

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़), मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के अन्तर्गत ‘‘आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट’’ बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट बनने प्रारम्भ हो गए हैं और लाभार्थी आधार कार्ड के माध्यम से अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं। इस हैल्थ एकाउंट में सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी हर समय उपलब्ध रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीक के हैल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर हैल्थ एकाउंट बनवा सकता है और यहां कार्यरत सी.एच.ओ. या डाटा एंट्री ऑपरेटर एकाउंट बनवाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं गूगल प्ले स्टोर में ‘‘आभा ऐप’’ डाउनलोड करके भी अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि पुराने मेडिकल रिपोर्ट या हैल्थ डाक्यूमेंट खो जाते हैं परन्तु इस हैल्थ एकाउंट के बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार ने लोगों को इस प्रकार की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिजिटल हैल्थ एकाउंट की शुरूआत की है, इस एकाउंट में सभी मेडिकल डाक्यूमेंट और रिपोर्ट सेवा उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आग्रह किया है कि सभी लोग जल्द से जल्द अपना और अपने परिवार का हैल्थ एकाउंट बनवा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। हैल्थ एकाउंट के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला समन्यव अधिकारी रमन शर्मा से मोबाईल पर 94590-01304 पर संपर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

1 hour ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

3 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

6 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

22 hours ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago

दोची गांव में सड़क किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…

1 day ago