किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था के सौजन्य से स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान 2018 के तहत जिला किन्नौर के तहत आने वाले पूर्व ब्लॉक में अध्यक्ष दीपमाला नेगी की अध्यक्षता में दिशा कार्यकर्ताओं को स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान के बारे में जानकारियां दी गई। इस बैठक में जिला किन्नौर की कृपा खंड भूखंड की अध्यक्षता अध्यक्षा दीपमाला नेगी ने आयुष संग्रहालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार में जानकारियां दी। जिससे आने वाले समय में दिशा कार्यकर्ताओं को और अधिक लाभ मिल सके। इसी तरह जिला के ब्लॉक की अध्यक्षा चंद्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया वहां पर भी दिशा कार्यकर्ताओं को स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान के बारे में दीपमाला द्वारा विस्तृत जानकारियां दी गई और अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला एवं संस्था में स्वच्छ भारत स्वस्थ योजना का प्रसार करें कि वह महिलाओं को उनके अधिकारों की समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेगी और अंत में महिला जन कल्याण संस्था ठाकुर का आभार जताया। जिन्होंने स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान को चलाना व महिलाओं को जागरूक करने के लिए दिन रात कार्य किया। इस दौरान दीपमाला ने कहा कि जिला किन्नौर अंजना ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला कल्याण एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।