अपराध /दुर्घटना

मंडी : 51 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी धनोटू पुलिस 

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता)

मंडी : मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत तपाहनी गांव में एक 51 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत 51 वर्षीय आत्मा राम पुत्र निधि राम गांव तपाहनी डाकघर रजवाड़ी जिला मंडी ने मंगलवार देर शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने फंदा क्यों लगाया पुलिस इसको लेकर भी गहनता से जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। शव का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

10 minutes ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

2 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

5 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

21 hours ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

24 hours ago

दोची गांव में सड़क किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…

1 day ago