राजगढ़ : गढोल पीड़ग विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

0
5514

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढोल पीड़ग में इको क्लब के तहत स्लोगन नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित करवाई गई। कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित करके इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और पर्यावरण संबंधी जानकारी बच्चों को दी। कार्यक्रम प्रभारी अर्चना ठाकुर ने प्रदूषण से बचाव बारे विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग नारा लेखन में प्रथम स्थान यातिका, द्वितीय स्थान हिमांशी और तृतीय स्थान अनिरुद्ध ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनंत ने पहला स्थान, अनमोल ने दूसरा स्थान और आयुष्मान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग में नारा लेखन में दिव्यांशी ने प्रथम स्थान, सुनीता ने द्वितीय स्थान और अर्चिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में कृतिका ने पहला, सलोनी ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता वीरभद्र सिंह नेगी ने दी। मुख्य अतिथि द्वारा इन बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here