अपराध /दुर्घटना

मंडी : क्रिसमस मनाने जा रहे थे मनाली, हराबाग के समीप नाले में गिरी गाड़ी

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला क्रिसमस के मौके पर देखने को मिला है। जहां चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर मंडी जिला के सुंदरनगर के हराबाग में एक टैक्सी दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कार में बैठी दंपति बेटी और बेटा सहित घायल हुए हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार किशोर बाई मोतियानी निवासी अहमदाबाद, गुजरात क्रिसमस मनाने मनाली जा रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी टैक्सी गाड़ी नंबर एचआर-61C-8597 चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर हराबाग के समीप पहुंची तो चालक चेतक सिह ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस कारण गाड़ी पैराफिट से टकराने के बाद नाले मे जा गिरी। जैसे स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टरो ने चालक के चेतक सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही घायल 41 वर्षीय किशोरी बाई मोतियानी, 40 वर्षीय गीता मोतियानी, 18 वर्षीय दिमा मोतियानी व 11 वर्षीय रौनक मोतियानी घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

उधर, रविवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है जबकि अन्य 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

11 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago