मुख्य समाचार

मंडी : रोगी कल्याण समिति के तहत खर्च होंगे सात लाख रुपये

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त अरिंदम चौधरी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग परिषद की बैठक हुई। बैठक में समिति के वर्ष 2022-23 के लिए सात लाख रुपये के अनुमानित बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। यह राशि जिला आर्युवेदिक अस्पताल के रखरखाव और लोगों की सुविधा के लिए खर्च की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त ने आयुर्वेदिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समिति अस्पताल में रोगियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार को और मजबूती दें। बैठक में रोगी कल्याण समिति के तहत पंचकर्मा केन्द्र में लम्बे समय से कार्य कर रहे पंचकर्मा मेसेर्स के इंसेंटिव को 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की स्वीकृति प्रदान की गई। समिति द्वारा इस वर्ष अस्पताल में भर्ती रोगियों की सुविधा के लिए 30 हजार रुपये गद्दे खरीदने के लिए, पंचकर्म केन्द्र में नया सामान खरीदने के लिए 75000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिसमें हीट पीलर, गैस भठ्ठी, पंचकर्म प्रोसिजर रूम के लिए फुटमैट, मसाजर टेवल के लिए मैटरस और 35 लीटर क्षमता का एनएस कुकर खरीदा जाएगा। बायो मैडिकल बेस्ट के निपटारे और गारबेज कलेक्शन के लिए 40-40 हजार रुपये, पंचकर्मा केन्द्र में एलपीजी रिफिल के लिए 110000 रुपये का प्रावधान किया गया है। इस दौरान गवर्निंग परिषद के गैर सरकारी सदस्यों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. देशराज बन्याल ने रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत रोगियों को पिछले वर्ष उपलब्ध करवाई गई सेवाओं के बारे में अवगत करवाया और आने वाले वर्ष में अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में किए जाने वाले इजाफे के बारे में बताया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम मंडी कृष्ण शर्मा, सीएमओ डॉ देवेन्द्र शर्मा, पीओ डीआरडीए केडी सिंह कंबर, सीडीपीओ वंधना शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, अध्यक्ष सेवा भारती नरेश कुमार बैठक में मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन नगर निगम रोस्टर में राजनीतिक दखल—कांग्रेस सरकार पर हेराफेरी का आरोप : संदीपनी

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…

25 minutes ago

RVN स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…

27 minutes ago

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

22 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

23 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

24 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

1 day ago